May 18, 2022
युद्ध स्तर पर चल रहा है BJP पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य // GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिDESK 04 Bनवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया नगर में पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. इसी कड़ी में वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के आवास पर बूथ संख्या 66 एवं 63 पर पन्ना प्रमुख बनाया गया. जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष नगर के सभी बूथों पर एक सप्ताह के अंदर पन्ना प्रमुख तैयार कर जिला के माध्यम से प्रदेश कार्यालय में जमा कर दिया जाएगा. पन्ना प्रमुख बनाने के क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य ललित झा, बुथ अध्यक्ष अमित चिरानिया उपस्थित थे. DESK 04 B