5
(3)

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुररति जयरामपुर गांव में टीम इंडिया की जीत के लिए ग्रामीणों ने कमल किशोर झा के दरवाजे पर सौ से अधिक लोगों के साथ सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया। इस आयोजन में भजन कीर्तन का शुभारंभ किया गया, जिसमें सभी लोग ‘पहुना ससुराल में रहू ना’ के धुन पर उत्साहित होकर इंडिया की जीत की कामना करते हुए भावुक होकर श्रद्धा अर्पित कर रहे थे।

सुंदरकांड के पाठ के दौरान लोग हर्षोल्लास से झूमते हुए तालियां बजाते रहे। इस दौरान कार्यक्रम में राजीव रंजन झा, अमरनाथ झा, मदन मोहन झा, अमर ठाकुर, अजीत झा, ब्रह्मदेव मिश्र, दीपक महंत, काजल कुमारी, द्रौपदी देवी, वर्षा कुमारी, ममता कुमारी, विमला देवी, रितिका कुमारी, रिया कुमारी, कसक कुमारी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

ग्रामीणों का यह आयोजन भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की प्रार्थना और एकजुटता का प्रतीक था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: