5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जिसमें सड़क दुर्घटना में 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, कासिमपुर के समीप भागलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकप भान ने सुल्तानगंज की ओर से आ रही एक ऑटो को जोरदार ठोकर मार दी जिसमें ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मानवता के नाते सभी घायल को इलाज के लिए सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो गंगा घाट से सवारी लेकर भागलपुर की ओर जा रही थी तभी भागलपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप भान ने कासिमपुर के समीप जोरदार ठोकर मार दी जिससे ऑटो में सवार लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में अधिकतर घायल परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के रहने वाले के रूप में पहचान हुई है , जिसमें घायल मकनपुर निवासी मंजू देवी, परबत्ता थाना क्षेत्र नयागांव गुड़ियासी निवासी जितेंद्र शाह, रूपम देवी, 6 वर्षीय मीनाक्षी कुमारी ,11 वर्षीय अभिजीत कुमार , 11 वर्षीय आयुष कुमार, 10 वर्षीय साक्षी कुमारी, मीरा देवी तिलकपुर निवासी, पल्लवी कुमारी परबत्ता निवासी, अशोक शाह डुमरिया निवासी ,शुभम कुमार नसोपुर निवासी ,सूरज यादव डुमरिया निवासी ,उमेश पंडित.


नयागांव निवासी, अभिषेक कुमार कटहरा निवासी, सिंटू यादव जुगाड़ गाड़ी चालक हुए है| इस सड़क दुर्घटना में जिस की स्थिति काफी नाजुक थी उसे उचित इलाज के लिए आठ लोगों को रेफर कर दिया गया है| जिसमें रेफर उमेश पंडित डुमरिया, सूरज यादव नसोपुर, शुभम कुमार डुमरिया, अशोक साह प्रवक्ता, सिंटू यादव कटहरा, जितेंद्र साह नयागांव गुड़ियासी, सहित दो लोगों का नाम अननोन देखा जा रहा है|

वही घटना स्थल पर पुलिस पहुचकर पुरे घटना को लेकर छानबीन करते हुए एन. एच. 80 के कासीमपुर के समिप गढ्ढे में गिरे पिकप भैन एंव ओटो को किरान के द्वारा निकालकर वाहन को कब्जे में किया जा रहा है|

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: