4
(4)

एक महिला की घटनास्थल पर मौत, दो मायागंज रेफर

नवगछिया। ख़रीक थाना क्षेत्र अंतर्गत नगदाहा चौक समीप सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने यात्री सवार टोटो वाहन को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में टोटो सड़क किनारे पलट गई जिसमें टोटो पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही टोटो चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला ख़रीक के माररडीह गांव निवासी लालमणि देवी पति किरो ऋषिदेव उम्र 45 वर्ष बताया गया। जबकि माररडीह के बबलू ऋषिदेव पिता नीरो ऋषिदेव उम्र 35 वर्ष व तलिया देवी पति विजो ऋषिदेव उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ख़रीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घायलों को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ख़रीक इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। वही मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार टोटो पर सवार होकर तीनों बिहपुर से घर माररडीह लौट रहे थे। तभी ख़रीक रिलायंस पेट्रोल पंप से पूरब नगदाहा चौक समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने पीछे से टोटो को चपेट में ले लिया। वही घटना के बाद उक्त हाइवा तेज रफ्तार में नवगछिया की ओर भागने में सफल रहा। टोटो चालक बबलू ऋषिदेव मृतक महिला लालमणि देवी का पोता है। मृतका को तीन पुत्र व तीन पुत्री है। एक पुत्र अविवाहित है। पति किरो ऋषिदेव मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया। घरवाले रोने चिल्लाने लगे। इधर पुलिस में अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परीजन को सौंप दिया गया। देर शाम शव का दाह संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर किया गया। ख़रीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उक्त हाइवा का पता किया जा रहा है। मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नही हुआ है। जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: