5
(2)

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जब नवोदय चौक के पास टहलने निकले 65 वर्षीय वृद्ध विंदेश्वरी प्रसाद सिंह की एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई। मृतक बलाहा गांव के निवासी थे और स्वर्गीय बैधनाथ प्रसाद सिंह के पुत्र थे।

मृतक के भतीजे कृपासिंधु सिंह ने बताया कि विंदेश्वरी प्रसाद सिंह नियमित रूप से सुबह टहलने जाया करते थे। घटना के समय वे नवगछिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आ गए, जिसमें मछली का बीज लदा हुआ था। टक्कर के तुरंत बाद वैन तेज गति से खगड़िया की तरफ भाग गई।

सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी द्रौपदी देवी, पुत्र राज कुमार सिंह, चंद्र किशोर सिंह, पुत्री प्रेमलता देवी सहित अन्य परिजन घटना के बाद से शोक में हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, विंदेश्वरी प्रसाद सिंह पीबीएस कॉलेज, बांका के पूर्व कर्मचारी थे और सेवानिवृत्ति के बाद गांव में ही रहते थे। उनका अंतिम संस्कार बलाहा गंगाघाट पर किया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: