0
(0)

दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल

चिंताजनक हालत में अनुमंडल अस्पताल से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर

ट्रक जप्त चालक फरार

नवगछिया। खादी भंडार के सामने राजमार्ग 31 पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाई को धक्का मार दिया। इस हादसे में दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली निवासी मनीष कुमार व मोनू कुमार दोनो पिता चंदों ठाकुर बताया गया। सूचना पर पहुंची नवगछिया थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनो युवक को उठाकर अनुमंडल असपताल नवगछिया ईलाज के लिए भर्ती कराया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया। जिनमे मनीष की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने उक्त ट्रक को जप्त कर लिया है। वही घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उक्त ट्रक खाली है। नवगछिया पुलिस ने बताया कि घायल दोनो भाई को बेहतर ईलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। ट्रक चालक फरार है। जिसका पता किया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी घरवालों को मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। रोते हुए घरवाले अनुमंडल अस्पताल पहुँचे ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: