5
(1)

घटना के बाद भागने के चक्कर मे कार बिजली के खंभे से टकराया, दस फिट गड्ढे में पलटा

कार पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी, मायागंज रेफर, चालक फरार, कार जप्त

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की मिराचक 14 नम्बर सड़क पर सोमवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित उजले रंग की हौंडा सिटी कार संख्या बीआर 09 एम 3561 ने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में मिल्की मिराचक निवासी मो चमन पिता मो कलीम उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों के सहयोग से उसे बिहपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। इधर धक्का मारने के बाद उक्त कार चालक ने वाहन को नही रोका और भागने के चक्कर मे काफी तेज गति से घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाकर बिहपुर बरमासेल चौक पर रेल लाइन के तरफ सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से सीधा जा टकराया। जोरदार आवाज के साथ उक्त कार दस फीट गड्ढे में पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के फरख्च्चे उड़ गए।

कार के आगे पीछे का दो पहिया टुटकर बाहर निकल गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार दुमुहि चौक सोनवर्षा की ओर से बिहपुर की तरफ जा रही थी। कार पर चालक सहित दो युवक सवार थे। मिल्की मिराचक समीप मो चमन सड़क पर टहल रहे थे। जहां हादसे के शिकार हो गए। वही कार पर सवार सौरव कुमार पिता बचनेश्वर चौधरी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सौरव को मायागंज रेफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार सौरव भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमाबाद गांव का रहने वाला है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची बिहपुर थाना गस्ती टीम ने घायल युवक को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बिहपुर थानाध्ययक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त कार को जप्त कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। मामले को लेकर घायल मो चमन के चाचा मो मुमताज ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने व धक्का मारने को लेकर बिहपुर थाना में आवेंदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: