5
(1)

भागलपुर: तेज रफ्तार स्कूली वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला, सुखसीमा देवी, गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुखसीमा देवी सब्जी खरीदने अपने घर कुतुबुगंज मोहल्ले से सब्जी मंडी आ रही थीं। लोहिया पुल के पास सड़क क्रॉस करते समय एक निजी स्कूल की बस तेज रफ्तार से आ रही थी और इसी बीच वृद्ध महिला के पैर पर बस का चक्का चढ़ गया, जिससे वे घायल हो गईं।

मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखसीमा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद, उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद, बस और बस का ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: