5
(2)

इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

घटना विक्रमशीला पहुंच पथ इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जगत के समीप

घटना के बाद बस चालक वाहन सहित फरार

नवगछिया। विक्रमशिला पहुंच पथ इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित यादव लाइन होटल के समीप बुधवार को सुबह करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार की अज्ञात बस ने स्कूटी सवार एक युवक को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया के तेतरी निवासी राजीव प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र अंशुमान कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अंशुमान सिंह रोज की तरह अपनी स्कूटी से भागलपुर में कंपटीशन की तैयारी करने जा रहा था, तभी जगतपुर के समीप तेज रफ्तार पीले रंग की अज्ञात बस ने सामने से जोरदार धक्का मार दिया।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजन को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी संजीव कुमार सिंह उर्फ़ झाबो दा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अंशुमान सिंह घर में पांच बहनों के बाद इकलौता भाई परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। पिता राजीव प्रसाद सिंह कृषक हैं। इकलौते पुत्र के अचानक चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल में पहुंचे लोगों और गांववालों के बीच शोक की लहर है, और पूरा गांव इस घटना से स्तब्ध है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

मृतक की मां संगमित्रा देवी एवं पांचों बहनों समेत परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे गांव को गहरे दुख में डुबो दिया है। स्थानीय गंगा घाट पर देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि चचेरे भाई भार्गव कुमार ने दिया। इस बारे में इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा, अज्ञात वाहन से हादसा हुआ है। घटना के बाद उक्त वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन का पता कर रही है। वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परीजन को सौंप दिया गया। परीजन कि ओर से अबतक आवेदन प्राप्त नही हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जांचोपरांत अग्रतर कार्यवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: