5
(1)

नवगछिया : गोसाई गांव स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में बिहार दिवस और विश्व जल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया।

बिहार दिवस के मौके पर बच्चों ने राज्य की ऐतिहासिक धरोहर, कला और संस्कृति पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने बिहार के प्रमुख व्यक्तित्वों और उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला।

विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला और भाषण कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को जल संरक्षण के महत्व और इसके व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य सी. पी. एन. चौधरी ने बच्चों को बिहार दिवस और विश्व जल दिवस के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने जल संरक्षण के लिए व्यावहारिक कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल बचाना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें स्कूल और घर में छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए।

प्रशासक नितिन कुमार ने जल संकट की गंभीरता को समझाते हुए सभी बच्चों और शिक्षकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जल बर्बादी रोकने और जल के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम ने बच्चों में समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: