5
(1)

भागलपुर के नाथनगर स्थित मिर्जापुर सत्संग भवन में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 137वां जन्म महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भजन-कीर्तन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महोत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद खंडेलवाल ने किया।

सहायक उत्सव सचिव सारंगर लाल दास ने बताया कि ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का उद्देश्य मानवता का विकास और जनकल्याण है। वे हमेशा मनुष्य में मनुष्यता का निर्माण और समाज में मंगल कार्य का संदेश देते थे। उन्होंने कहा कि वे 12 वर्ष की उम्र से ही ठाकुर जी के साथ जुड़े हैं और उनके आदर्शों का पालन कर रहे हैं।

महोत्सव में भागलपुर के अलावा कहलगांव, पीरपैंती, जमालपुर और अन्य जगहों से भी बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचे। उनके ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। भजन सुनने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे भक्तिमय माहौल में महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: