5
(2)

भागलपुर। ठंड लगने से उल्टा पुल मस्जिद के पास एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वृद्ध व्यक्ति पिछले कई महीनों से इसी स्थान पर भीख मांगता था और रात में वहीं सो जाता था। हालांकि, उसकी पहचान या उसके मूल निवास स्थान की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में भी नगर निगम द्वारा चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की योजना केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है। नगर निगम की इस उदासीनता के कारण गरीब और बेघर लोग ठंड में जीने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते चौक-चौराहों पर अलाव जलाने और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की उचित व्यवस्था की गई होती, तो शायद इस अधेड़ व्यक्ति की जान बच सकती थी। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते गरीबों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

गौरतलब है कि सर्दी के कारण अब तक कई इलाकों में गरीबों के ठंड से प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अलाव जलाने और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने की व्यवस्था की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अलाव जलाने और कंबल वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: