5
(2)

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के हरियो वार्ड संख्या 10 निवासी राम विलास उर्फ विलास सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। हरियो पंचायत के सरपंच राजकिशोर राजपाल ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे जोरदार बारिश के बीच मरवा ढाला मछगठा के समीप सौरव अपना मवेशी चरा रहा था। तभी ठनका की चपेट में आ गया। मौके पर ही वह मृत हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। चीख पुकार शुरू हो गई। मृतक तीन भाई दो बहन में बड़ा था। तीन माह पहले ही सौरव का विवाह हुआ था। घटना के बाद मां रेखा देवी, पत्नी समेत भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परीजन को सौंप दिया। परीजन शव का अंतिम संस्कार में जुट गए थे। बिहपुर अंचलाधिकारी लवकुश कुमार ने कहा, प्रक्रिया के बाद परीजन को सरकारी मुआवजा दी जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: