5
(1)

  • टीम कि कमान बेबी रानी टुडु को
    27 से 30 जनवरी तक बी.एस.रहमान क्रिसेंट विश्वविद्यालय चेन्नई में आयोजित ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर महिला टीम मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हुए। यह जानकारी विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ0 सुनील कुमार सिंह ने बताया महिला टीम इस प्रकार :- बेबी रानी टुडु(कप्तान),खुशनुमा(उपकप्तान),आफरीन,साक्षी कुमारी,नेहा कुमारी,सरिता कुमारी,पायल कुमारी, प्रज्ञा भारती,मनाली कुमारी व तृषा कुमारी
    मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह सामिल हैं। टीम रवाना होने पर टी0एम0बी0यू0 स्पोर्ट्स काउंसिल के पूर्व सचिव रवींद्र पाल सिंह,कमर आजम,कीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ0 दिव्य प्रियदर्शी,डॉ0 बिपिन प्रसाद मंडल,राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार,अध्यक्ष मनोज कुमार लाल,अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन यथार्थ,अशोक पंडित,दिनेश मंडल आदि ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं l

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: