5
(1)

तीनटंगा दियारा के आजमाबाद दुर्गा स्थान के प्रांगण में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 7 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम कथा का आयोजन नवरात्र की पहली पूजा से लेकर दसवीं पूजा तक चलेगा। यह आयोजन दुर्गा पूजा समिति आजमाबाद के द्वारा किया जा रहा है।

पूजा समिति के अध्यक्ष नरेश जयसवाल और सचिव मटरू शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आजमाबाद में मेला समिति के द्वारा धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं साथ ही दुर्गा की प्रतिमा स्थापित भी किया जाता है आजमाबाद दुर्गा स्थान की महिमा पूरे दियारा क्षेत्र में मशहूर है। इस बार राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथावाचक के रूप में अयोध्या धाम की नारायणी त्रिपाठी कथा वाचन करती है। प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक राम कथा का आयोजन किया जाता है। समाजसेवी गुड्डू शर्मा और समस्त ग्रामीणों का इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रतिदिन राम कथा को सुनने के लिए क्षेत्र के हजारों धर्म प्रेमी यहां पहुंच कर धर्म कथा का श्रवण करते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: