5
(1)

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया ग्रामीण में  हर घर तिरंगा अभियान समिति की बैठक तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 9 से 11 अगस्त के बीच मोटरसाइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, 11 से 13 अगस्त प्रभात फेरी जिसमें रघुपति राघव राजा राम का भजन एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाते हुए प्रभात फेरी निकलने पर विमर्श किया गया. यह कार्यक्रम हर गांव गली तक पहुंचाने का निर्णय अभियान समिति ने लिया.

साथ ही  महापुरुषों की प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई अमृत सरोवर के चारों तरफ स्वच्छता अभियान एवं उस स्थान पर झंडोत्तोलन का भी कार्य किया जाएगा. इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुंजन सिंह जी,  जिला आई टी सेल संयोजक मितेश कुमार रंजन,जिला कार्यसमिति सदस्य दीनानाथ झा महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड महामंत्री पंकज जी , शूभाशीष  जी  उपाध्यक्ष प्रखंड उपाध्यक्ष प्रभाष जी, प्रखंड मंत्री संजय जी, खगरा शक्ति केंद्र प्रमुख अमित जी, तेतरी शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेंद्र ठाकुर जी ,नवीन जी अन्य सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: