5
(1)

तीन पंचायतों के दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा।

आरएनएन – रंगरा

रंगरा प्रखंड में इन दिनों गंगा और कोसी अपने तांडव पर है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के कई सड़कें बाढ़ की भेंट चढ़ गयी है। बीते बुधवार की रात तिनटंगा दियारा को राष्ट्रीय उच्च मार्ग को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ से पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

जिससे तीन पंचायतो के दर्जनों गांवों पर अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार पंचायत के आजमाबाद, पकड़ा, शेरमारी, मुकेड़ी डुमरिया चपरघट पंचायत के कालिंदीनगर, हरिजन टोला और तिनटंगा दियारा उत्तर पंचायत के भीमदासटोला, सिमरिया गाँव के अलावे कई गाँव बाढ़ की जद में आ गया है।

जबकि रंगरा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ ने पूरी तवाही मचाकर रखा है। जिससे आम लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति मच गयी है। बहरहाल यह सड़क टूट जाने से आजमाबाद, पकड़ा , शेरमारी, चांयटोली, चापर दियारा गाँव का प्रखंड मुख्यालय के अलावे आस पास के गांवों से भी संपर्क भंग हो गया है। लिहाजा ये सभी गाँव अब टापू में तब्दील हो गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: