5
(1)

एनडीए नेताओं का भ्रष्टाचार से चोली दामन का रिश्ता है

नवगछिया 24 अगस्त 2021
युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि सत्ताधारी दल जदयू के विधायक गोपाल मंडल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जाँच की माँग की है।

इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधायक के आरोपो को गंभीरता से लेते हुए अविलंब उच्चस्तरीय जाँच का आदेश देना चाहिए।और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिलवाना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि सत्तापक्ष विधायक गोपाल मंडल के बयानों से पुष्टि होता है कि भागलपुर जिला सत्तापक्ष के मंत्री और शिर्ष नेताओं के लिए अवैध वसूली का अड्डा बन गया है।
भाजपा – जदयू का अवैध वसूली और भ्रष्टाचार से चोली – दामन का रिश्ता जगजाहिर है।

नीतीश सरकार के मंत्री , सांसद विधायकों का एक सूत्री कार्यक्रम पदाधिकारी, अधिकारी और बड़े व्यपारियों से अवैध वसूली करना है। जिसके कारण सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। नीतीश सरकार में किसी भी सरकारी दफ्तर में बिना पैसा का एक भी काम लोगों का नहीं होता। 
प्रदेश प्रवक्ता, युवा राजद,बिहार।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: