5
(1)

नवगछिया | नवगछिया के लक्ष्मीपुर रोड स्थित शिव शक्ति योग पीठ आश्रम में शनिवार को 7 वां वार्षिकोत्सव सह महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि को लेकर आश्रम में सुबह से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया। आश्रम में मंगल आरती एवं वेद सदग्रंथ का पाठ का कार्यक्रम आयोजन किया गया। योगपीठस्थ सर्वदेवपूजन, दुर्गा पाठ, रूद्राभिषेक आदि का पूजन हुआ।

वहीं वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर दीक्षा कार्यक्रम किया गया। स्वामी आगमानंद जी महाराज ने गुरु दीक्षा प्रदान की। शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश स्वामी आगमानंद जी महराज ने ने कहा की एक तो शिवशक्ति योगपीठ जो सनातन धर्म के लोगों के मिलकर कर स्थापित किया हैं। उस योगपीठ का वार्षिकोत्सव है। साथ हीं साथ शिवरात्रि महोत्सव है। शिवरात्रि महा महोत्सव में दो मुख्य बातें है। एक तो भगवान शिव का निराकार ज्योति स्वरूप का प्राकट भी आज हुआ है इस लिए यह महाशिवरात्रि प्रसिद्ध है।

90 प्रतिशत से ऊपर लोग शिवरात्रि को शिव पार्वती विवाह के रूप में जानते हैं। संयोग ऐसा है की जब भगवान का सगुन साकार हुआ तो उनका परिणय भी आज के हीं दिन हुआ और शिवरात्रि की महिमा अगम अपार है। भगवान शिव समरसता, एकता, अखंडता, अनेकता में एकता और सामंजन के सबसे बड़े देव है। और निश्चित रूप से इस लिए क्योंकि वो स्वयं भगवान राम का आदर करते है और भगवान श्रीराम का पावन नाम लेते है इस लिए यह पावन महोत्सव भगवान शिव का जो पावन चरित्र के बारे में जो भी कहा जाए कम है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: