5
(1)


आज दिनांक 09 सितम्बर 2022 को पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी चम्पानगर भागलपुर के प्रांगण में विभाग स्तरीय समिति सम्मेलन 2022 का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा. श्रीमान ख्यालीराम जी , क्षेत्रीय सचिव श्रीमान नकुल कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमान भरत पूर्वे जी, प्रदेश सचिव श्रीमान प्रदीप कुशवाहा जी ,डा. सी. वी. सिंह प्राचार्य आयुर्वेद महाविद्यालय एवं श्री मान अशोक कुमार जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन की अध्यक्षता डा. सी. वी. सिंह प्राचार्य आयुर्वेद महाविद्यालय नाथनगर ने की।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम जी ने कहा कि विद्यालय के अंदर सभी समाज के लोग होने चाहिए। देश के सभी संगठनों की जिम्मेदारी 2025 तक युवाओं के हाथ में आ जानी चाहिए। सभी कार्य में प्रगति होगी। विद्यालय के सभी कर्मचारी के कार्य की सराहना करनी चाहिए। विद्यालय के प्रधान को सभी कर्मचारियों का ध्यान रखना चाहिए। विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र बने इसके लिए हमें भैया बहनों को समाज में ले जाना समाज के लोगों को विद्यालय में लाना है। प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशासनिक लोगों के साथ संबंध रखना चाहिए। प्रधानाचार्य को केवल शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी होनी चाहिए। शैक्षणिक टोली व्यवहार टोली और निर्माण टोली के निर्माण की आवश्यकता है इन्हें समाज के लोगों के लोगों को इसका सदस्य बनाना चाहिए। विद्यालय नियमावली की जानकारी प्रबंध कारिणी समिति को होनी चाहिए। आचार्य नियमावली की जानकारी आचार्य को होनी चाहिए। समिति में 2-3 बहनों को जोड़े। चाणक्य विश्वविद्यालय विद्या भारती के अंतर्गत कर्नाटक में प्रारंभ किया गया है जिसमें प्रत्येक वर्ष एक सौ बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी जो विद्या भारती से जुड़े बच्चे रहेंगे। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के बारे में उन्होंने बताया।
प्रदेश सचिव श्रीमान प्रदीप कुशवाहा जी ने अपने उद्बोधन में सरस्वती शिशु मंदिर के निर्माण की चर्चा की। उन्होने सरस्वती शिशु मंदिर का नामकरण कैसे किया गया इस पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। इस हेतु हमें सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। हम सभी का कर्तव्य हैं कि हम अपने उत्तरदायित्ववों का पालन करें।

प्रदेश मंत्री श्रीमान भरत पूर्वे जी ने वृत कथन प्रस्तुत करते हुये बताया कि कोरोना से पहले की जो स्थिति थी उसे हम पूरा नहीं कर सके।हम सभी की जिम्मेदारी हैं कि इस पर ध्यान दें।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डा. सी. वी. सिंह ने प्रबंधन समिति के विशाल उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डाला ।शिक्षा और स्वास्थ्य पर शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्य की बैठक क्षेत्रीय सचिव एवं प्रदेश सचिव द्वारा लिया गया जिसमें विद्यालय संबंधी गतिविधि को प्रस्तुत किया गया। साथ ही विद्यालय विकास संबंधी बातों को प्रदेश सचिव द्वारा बताया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम जी द्वारा समिति सदस्यों से विद्यालय संबंधी बातों का विवरण लिया गया कि विद्यालय विकास एवं भैया बहनों का विकास और कैसे हो।


आज के कार्यक्रम में मंच संचालन भागलपुर विभाग के विभाग प्रमुख विनोद कुमार, अतिथि परिचय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजकुमार ठाकुर एवं आभार ज्ञापन महाविद्यालय के सचिव अमिताभ चक्रवर्ती जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भागलपुर विभाग के अंतर्गत चलने वाले सभी शिशु विद्या मंदिर के प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य एवं प्रधानाचार्य के साथ-साथ पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डा. अजीत दुबे जी उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी
डा. अजीत दुबे

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: