5
(1)

भागलपुर: गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल ने घोषणा की है कि वे अब जनता दरबार लगाएंगे। इस जानकारी को उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है। फेसबुक पर लिखते हुए उन्होंने कहा, “मैं आपका जनसेवक गोपाल मंडल, गोपालपुर विधानसभा का विधायक, आपको सूचित करना चाहता हूँ कि जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भागलपुर जिले के साथ-साथ अन्य जिलों के लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर आ सकते हैं।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को प्रशासनिक या व्यक्तिगत समस्या है, और उसे संबंधित अधिकारी द्वारा नहीं सुना जा रहा है, तो वह इस जनता दरबार में अपनी बात रख सकता है। गोपाल मंडल ने कहा कि वह स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

जनता दरबार हर महीने की 11 तारीख को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनता दरबार का पता भी फेसबुक पर साझा किया है।

इस घोषणा के बाद, विधायक गोपाल मंडल के समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और कई लोगों ने अपनी समस्याओं को फेसबुक के कमेंट बॉक्स में लिखा है। कई लोगों ने 11 सितंबर को जनता दरबार में आने की बात कही है। कुछ ने पानी की समस्या उठाई है, जबकि अन्य ने भागलपुर के पुराने मुद्दे जैसे हवाई सेवा की समस्या पर चर्चा करने का संकेत दिया है।

अब देखना होगा कि विधायक जी का यह जनता दरबार लोगों के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: