4.3
(4)

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और सत्तारूढ़ दल के सचेतक, बिहार विधानसभा, नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मंत्री से राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इस घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।” जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि “इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और मजबूती आएगी।”

इस मौके पर मिलन सागर, आशीष कुमार मंडल, अजीत कुमार पटेल, विमलदेव राय, पायल कुमारी, डॉ. दीपक साह, सुबोध साह, अखिलेश सिंह निषाद, नीतीश कुमार निराला, प्रशांत कन्हैया, बुलनजी चौधरी, भोला मंडल, विकास शाह, ज्ञानसक सिंह कुशवाहा, मुन्ना भगत, कैलाश सिंह कुशवाहा, उमेश चंद्र पटेल, नीलाभ चौधरी, पवन झा, अभिषेक कुमार, पीए मुन्ना जायसवाल, दिलीप मंडल, रागिनी देवी, साकेत बिहारी, छोट्टू राय, प्रभाकर निषाद, मनोज लाल, प्रीतम कुमार, नित्यानंद यादव, दिनेश पासवान, वकील पासवान, अजय चौधरी, राकेश रोशन सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक गोपाल मंडल को बधाई दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: