5
(1)

नवगछिया
गोपालपुर के जदयू विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के द्वारा भाजपा विधानमंडल दल के नेता उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर भागलपुर व नवगछिया के व्यवसाइयों से उगाही किये जाने के आरोप पर भाजपा के वरीय नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि जदयू नेतृत्त्व ततकाल विधायक गोपाल मंडल के बाहर का रास्ता दिखाये। क्योंकि विधायक गोपाल मंडल ने एनडीए के उप मुख्यमंत्री पर झूठा आरोप लगा कर अपनी ही सरकार को बदनाम करने का कार्य किया है। वरीय भाजपा नेता पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि बेदाग छवि के लोकप्रिय जननेता उप मुख्यमंत्री पर ओछी राजनीति के तहत झूठा आरोप लगा कर विधायक गोपाल मंडल ने राजनीतिक मर्यादा को तार -तार किया है। उन्होंने अविलंब गोपाल मंडल को एनडीए से हटाने व मानसिक अस्पताल में इलाज कराने की मांग सीएम नीतीश कुमार से किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री का नवगछिया में निजी कार्यक्रम था। ना तो सरकारी ना तो पार्टी स्तर का कोई कार्यक्रम था। बाढ पीडितों का हालचाल लेने में देर होने के कारण ले नवगछिया विलंब से पहुँचे। इसके पहले ही विधायक व हमारे भाजपा के जिलाध्यक्ष चले गये। श्री कुशवाहा ने उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर वसूली के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि जो शीशे के घर में रहते हैं। दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते हैं। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य नितेन्द्र सिंह उर्फ़ गुलाबी सिंह ने कहा कि अपनी साफ -सुथरी छवि के कारण लगातार कटिहार से चौथी बार विधायक बनने पर भाजपा के कद्दावर नेता सुशील मोदी की जगह पार्टी ने श्री प्रसाद को उप मुख्यमंत्री पद पर बिठाया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मामले से प्रदेश भाजपा नेतृत्त्व को अवगत कराते हुए। जिलाध्यक्ष को पदमुक्त करने की मांग की जायेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: