0
(0)

विधायक का विधान सभा में मार्शल द्वारा आउट करने के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने नवगछिया के शहीद मुंसी साह चौक पर प्रदर्शन किया।इस संबंध में जिला सचिव विदेंश्वरी मंडल ने बताया कि बजट सत्र के अंतिम दिन भाकपा माले के विधायक दलित -पिछड़ों पर बढ़ती दमन ,मौवलिचिंग और सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्प्रदायिक करण किये जाने के खिलाफ कार्यस्थगण प्रस्ताव लाया था। लेकिन विस अध्यक्षा ने सभी को मार्शल आउट करा दिया। यह एक असवैधानिक कार्य था। सुन्दर राज बनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा का समूह प्रचार करते थे – भ्रष्टचार मिटाना है.सुन्दर भारत बनाना है।

इनमें से कुछ अपराधी हुए या तो अरबपति हुए। सुन्दर भारत की जनता कंगाल हो गई।सुन्दर भारत का नारा देने वाले माला -माल हो गये। अब मीडियाकर्मी पूछते है तो खबरदार करते है और कहते है कि मैंने कहा था मुझे पूछ निकल जायेगी। आपकी पूछ निकली की नहीं लेकिन सम्प्रदायिक-फासीवादी ताकतों ने जनताऔर लोकतंत्र की पूछ काट ली। आज एक-एक पदाधिकारी आवास से करोड़ों की सम्पत्ति मिल रही है।

देश के तमाम संसाधन बेच दिये गये। मौवलिचिंग ,दलित पिछड़ों पर दमन बढ़ रहा है . अपराध कृतिमान स्थापति कर रही है .सुन्दर भारत को बेच डाला.और आपकी बोलती हो गई। सभा को जिला कमिटी सदस्य रेणु देवी ,राधेश्याम रजक बालेश्वर ठकुर यादि ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन कामरेड गौरीशंकर राय की .विरोध प्रदर्शन में दशरथ प्रसाद सिंह ,रविन्द्र मिश्र सुमित शर्मा अजय मंडल मौहित यादि शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: