5
(1)

अनुपस्थित मिले सभी प्रखंड व अंचल कर्मी

कार्य से पहुंचे लोगों ने पदाधिकारी व कर्मी का किया शिकायत

नवगछिया। बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में बिहपुर विधानसभा में जनता के हित में नीत नए अध्याय जोड़े जा रहे है। विधायक ने सोमवार को बिहपुर प्रखंड कार्यालय का अचौक निरीक्षण किया। बता दे कि बिहपुर प्रखंड मुख्यालय में अधिकांश कर्मी अनुपस्थित पाए गए। प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न कार्यों से पहुंचे उपस्थित जनता जो की पदाधिकारी के आने का इंतजार कर रहे थे

उनसे भी मिले और परेशानी जाना। विधायक द्वारा पूछने पर सभी ने पदाधिकारियों एवं प्रखंड व अंचल कर्मियों की शिकायत भी की। विधायक ने सभी को भरोसा दिलाया की जनता के साथ किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जनता के सहयोग, प्यार, आशीर्वाद से बिहपुर विधानसभा को आदर्श बनना है। उसके बाद विधायक ने एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में टोला सेवक के साथ बैठक किए और उनकी समस्याओं को सुन समस्या समाधान का भरोसा दिलाया।

इसके बाद बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओ, ममता कार्यकर्ता, एएनएम सहित सीएचसी के सभी कर्मचारियों के साथ सीएचसी चिकित्सा प्रभारी मुरारी पोद्दार की उपस्थिति में बैठक किए और उनसे जुड़ी समस्याओं उनके मानदेय, स्थाई नियुक्ति का मांग तथा अन्य समस्याओं को सुन सदन में रखने का विश्वास दिलाया। भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया प्रो गौतम कुमार ने कहा, विधायक श्री शैलेंद्र का एक ही ध्येय है, जनता के बीच रहकर सेवा करना। बैठक मे मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश रूप, भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम कुमार, कन्हैया झा, कमल रंजन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: