5
(2)

नवगछिया : आलमनगर निवासी विक्रम सिंह को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहपुर प्रखंड के बिहपुर जमालपुर पंचायत में शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। इस समारोह का नेतृत्व संगठन प्रभारी रजनीश सिंह ने किया।

विक्रम सिंह का स्वागत फूल माला और अंगवस्त्र से किया गया। इस अवसर पर विक्रम सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। मौके पर सैकड़ों संगठन कार्यकर्ताओं ने विक्रम सिंह को बधाई दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: