0
(0)

नवगछिया | शादी विवाह का महीना शुरू होते हीं नवगछिया सहित विक्रमशिला सेतु एक बार फ‍िर जाम हो गया है। सोमवार शाम से शुरू हुई यह जाम मंगलवार शाम तक लगी रही और जाम के कारण नवगछिया की ओर गाडि़यों की लंबी कतार लग गई है। यही स्थिति भागलपुर की ओर भी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में घंटो तक एम्बुलेंस फंसे दिखे, मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पैदल हीं पुल पार करते देखे गए। लोगों ने बताया की नवगछिया एवं विक्रमशिला पुल पर जाम की समस्या आम हो गई है। नवगछिया से भागलपुर जाने पहले कई बार सोचना पड़ता है। कहीं जाम में ना फंस जाए। मंगलवार देर शाम तक स्थिति थोरी सामान्य हो पाई थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: