5
(1)

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मंगलवार को प्रदेश कमेटी की सूची जारी कर दी है. इस बाबत नवगछिया जदयू के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि समता पार्टी के समय से नीतीश कुमार के साथी रहे नवगछिया जदयू के मजबूत स्तंभ पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को पार्टी ने प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौपीं है.

वीरेंद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजीवन नीतीश कुमार और जदयू के लिए समर्पित रहे हैं और आगे भी नेतृत्व के उम्मीद पर खड़े उतरेंगें. ज्ञात हो कि नीतीश कुमार के संघर्ष के दिनों में वीरेंद्र कुमार सिंह ने नवगछिया में जदयू का झंडा मजबूत किया था. नवगछिया में दो दशकों से भी अधिक समय तक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, प्रदेश महासचिव विभूती गौस्वामी, जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती,बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी,शाहिद रजा, खरीक प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, मुरारी मंडल, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, मनोज लाल, रंजीत मंडल, रंगरा के प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, रंगरा के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मंडल,कुमार मिलन सागर, हिमांशु भगत,शिवशंकर चौधरी, प्रिंस पटेल,भवेश यादव,रूपक पटेल, विजय राय व अन्य ने बधाई दी है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: