5
(1)



नवगछिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को नवगछिया पुलिस लाइन परिसर में पुलिस जवानों ने बड़े उत्साह के साथ पौधरोपण किया।

इस अवसर पर नवगछिया पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुरन कुमार झा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मनोज कुमार, प्रचारी प्रवर सहित पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्ष, सभी सर्किल इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर सैकड़ों छायादार और फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि प्रत्येक साल विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम भी है।


पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की और इसे आम जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।


इस आयोजन में पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मनोज कुमार, सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: