


वृक्ष बचाओ पृथ्वी बचाओ चलो पेड़ लगाएं विषयों पर कार्यक्रम कर लोगों को किया गया जागरूक
भागलपुर।प्रकृति के संरक्षण और वातावरण की स्वच्छता की आवश्यकता के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाया जाता है या हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है प्रदूषण बढ़ने से प्रकृति पर नकारात्मक असर पड़ता है उससे बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में कई जगह आज कार्यक्रम किए गए मारवाड़ी स्कूल भागलपुर के बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम किया जिसमें वहां के शिक्षकों व.

और बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली और वृक्षारोपण किया वही वृक्ष बचाओ पृथ्वी बचाओ चलो पेड़ लगाएं के विषय पर भागलपुर वन प्रमंडल वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा शहर में साइकिल रैली निकाली गई उसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अपने प्रकृति को व पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाने के लिए कैसे क्या.

करें उस पर वार्ता की गई वही वृक्ष बचाओ पृथ्वी बचाओ चलो पेड़ लगाएं जैसे विषयों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई कि लोग कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं वही गंगे डॉल्फिन पर फिल्म वन्य प्राणी पर प्रश्नोत्तरी वृक्षारोपण साइकिल रैली के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रम भी किए गए। वहीं वन विभाग के निदेशक ने कहा प्रकृति को होने वाले नुकसान के कारण सुनामी भूकंप भूस्खलन हिमपात जैसे प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ जाता है वर्तमान में इंसान खुद पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन होता जा रहा है इसलिए इसे बचाने के लिए हम लोगों को पेड़ लगाने की आवश्यकता है प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाएं।
