5
(1)



नवगछिया :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और भारतीय वन्यजीव संस्थान के जलज रामचिरैया के तहत कटिहार के गोगा बिल झील के निकट उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सूरापार ताल और लाही टोला काली मंदिर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बढ़ते तापमान और गर्म लहरों के कारण जीवन की कठिनाइयों को देखते हुए वृक्षों की भूमिका पर चर्चा की गई। बताया गया कि वृक्ष पर्यावरण और जैव विविधता के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।



उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि हम जिस परिवेश में रहते हैं, वह पर्यावरण है। अगर हमारा पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हमारी सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी। जिस हवा में हम सांस लेते हैं, जो पानी पीते हैं, और जिन चीजों का उपभोग करते हैं, वे सभी पर्यावरण का हिस्सा हैं।



कार्यक्रम में जलज के सहायक समन्यवक मयंक ओझा, राहुल कुमार राज, विद्यालय के शिक्षक और ग्रामीण लोग शामिल थे। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करने और इसके लिए जरूरी कदम उठाने पर चर्चा की। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: