5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर। याराना भक्त मंडल के सात दिवसीय कांवर यात्रा की शुरुआत खर्मांचक स्थित गोकुल गार्डन से महाआरती के बाद की गई। सभी कांवरिया एक ही परिधान में राजस्थानी पगड़ी बांधकर महादेव का जयघोष करते हुए बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए ।कावड़ यात्रा खर्मांचक ,खलीफाबाग, स्टेशन चौक, लोहिया पुल होते हुए बौसी रोड की ओर से आगे बढ़ते हुए बासुकीनाथ जाएगी। डीजे के साथ निकाली गई कावड़ यात्रा में शिव भजनों पर कांवरिया नाचते झूमते आगे बढ़ते गए।

शहर में व्यवसाई और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया ।21 फुट की कावड़ आकर्षण का केंद्र था ।मंडल के संरक्षक अश्विनी जोशी ने सभी कावरियों को मीठा पान खिला कर स्वागत किया। मोंटी ने बताया कोलकाता से कांवर मंगवाया गया है, कुल 71 कांवरिया हैं ।रास्ते में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है। मौके पर अमित कनोडिया, संरक्षक जॉनी संथालिया, उप महंत विष्णु शर्मा, रंजीत शिवानीवाला, कोषाध्यक्ष नितेश, अभिषेक जोशी, रवि छापरिया के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: