5
(2)

नवगछिया: श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने अपने जन्मदिवस को खास तरीके से मनाते हुए गुरुवार, 8 अगस्त को साईं नगर सहौरा में पठन सामग्री का वितरण और वृक्षारोपण का कार्य किया। उन्होंने बच्चों के बीच कापी, पेंसिल, चॉकलेट, और बिस्किट्स बांटकर खुशी व्यक्त की। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए उन्होंने लीची के पौधे का वृक्षारोपण कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

इस मौके पर शुभम यादव ने कहा कि मानव जीवन में भोजन, वस्त्र और घर जितने आवश्यक हैं, उतनी ही शिक्षा भी महत्वपूर्ण है। शिक्षा मानव जीवन के लिए एक अनमोल रत्न है, जिसे न तो कोई चुरा सकता है और न ही कोई छीन सकता। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने पर जोर दिया और कहा कि सुरक्षित और स्वस्थ जीवन का परिणाम पर्यावरणीय शिक्षा की सफलता में छिपा है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद बूलो मंडल, पूर्व प्रत्याशी शलैश यादव, समिति के उपाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव, अशोक यादव, विश्वास झा, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, शशि प्रसाद, विकास यादव, सुमित यादव, रिकंज कुमार सहित अन्य ने शुभम यादव को उनके उज्जवल भविष्य और सुखद जीवन की मंगलमय कामनाएँ दीं। सभी ने शुभेच्छा और बधाई प्रकट की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: