5
(1)

भागलपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार यादव की अध्यक्षता में युवाओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व को मजबूती देने और बिहार के युवाओं को जाति की सीमाओं से ऊपर उठाकर एकजुट करने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बिहारियों की पहचान उनकी जाति नहीं, बल्कि “बिहारी” के रूप में होनी चाहिए।

बैठक में “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन को हर गांव और व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। युवाओं को संगठित कर जातिगत भेदभाव मिटाने और “बिहारी पहचान” को मजबूत करने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

बैठक के दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार रमन, बांका प्रभारी विजय कुमार यादव, सह प्रभारी सौरव तिवारी, प्रदेश प्राधिकारी पीयूष पासवान, महिला जिला अध्यक्ष अंशु प्रियंका, मंजू, मुकेश कुमार, सौरव कुमार सिंह, नमन कश्यप, सचिन पासवान, उर्मिला, रवींद्र सिंह, गौरव, विनय सहित जिले के सभी प्रखंड और पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने बिहार के विकास और पार्टी के सिद्धांतों को हर नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: