5
(3)

नवगछिया थाना के मक्खातकिया निवासी मु. असलम
पुत्री सोनी खातुन को बरामद करने के लिए दर दर भटक रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया हैं। जिसमें मक्खातकिया के ही शिवम कुमार, अनिल पोद्दार व मंजू देवी को नामजद आरोपित बनाया हैं। बताया गया कि आठ दिसबंर को अपनी दूसरी बीमार पुत्री जो बीमार हैं। उसे देखने के लिए पूर्णिया जा रहा था। मेरी पुत्री सोनी खातुन नवगछिया स्टेशन हमें छोड़कर चली गई।

बोली की सब्जी खरीदकर घर चली जाउगी। किंतु शाम तक पुत्री वापस नहीं लौटी ते खोजबीन करने लगा। पता चला कि गांव के ही शिवम मेरी पुत्री को भगा ले गया हैं। शिवम के पिता के पास पहुंचा तो उसने बोला 10 दिसंबर तक पुत्री को घर पहुंचा दूंगा। किंतु अभी तक पुत्री घर नहीं पहुंची हैं। मेरी पुत्री को बहल फुसलाकर शादी की नियत से भगा ले गया हैं। मु. असलम का कहना हैं कि मुझे आशंका हैं वे लोग मेरी पुत्री की हत्या भी कर सकते हैं। अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार सहमा हुआ हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: