5
(8)



भागलपुर: भागलपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दो लोगों के कनपटी के पास से गोली फायर हुई, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। कुल मिलाकर, इस घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से जख्मी हैं।



जानकारी के अनुसार, यह विवाद काफी पुराना है और छह माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तुरंत घायल व्यक्तियों को भागलपुर के पिरपेंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।



घटना भागलपुर-कटिहार बॉर्डर के बीच मनिहारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा गांव की है। घायल व्यक्तियों में कैलाश ठाकुर, सुजीत कुमार, सुभाष कुमार, रितेश कुमार और दिलीप ठाकुर शामिल हैं।

घटना के बारे में सुभाष ठाकुर ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके परिवार के ही कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और गोली चला दी। जब वे घर से बाहर निकले तो उन पर भी हमला किया गया। इस हमले में कुल चार लोग जख्मी हुए, जिनमें से दो को गोली लगी है।



घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, सभी घायल व्यक्तियों का इलाज भागलपुर के पीरपेंती अस्पताल में चल रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 8

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: